loading...

शनिवार, 17 मार्च 2018

परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की बायोपिक 6 अप्रैल से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी!

♦ फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ीं

मुम्बई : परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की बायोपिक 6 अप्रैल से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये जानकारी फिल्म के डायरेक्टर समरजीत सिंह ने दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत - चीन युद्ध के दौरान 1962 में चीनी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने वाले बहादुर सिपाही की बायोपिक सूबेदार जोगिंदर सिंह ने फिर से साबित कर दिया है कि यह फिल्म बेहतर तरीके से और बढ़िया सिनेमाटिक्स के जरिये लोगों को उस समय के हालातों से अवगत कराती है। 21 वीं सदी के आगमन के साथ, फिल्म मेकिंग में जबरदस्त परिवर्तन आया है। आजकल युवाओं का रुझान काल्पनिक सिनेमा की तरफ अधिक है।

उन्होंने कहा कि आज कल युवाओं का रुझान काल्पनिक सिनेमा की तरफ अधिक है। हमारे देश में चारों तरफ समृद्ध संस्कृति, विरासत, ऐतिहासिक घटनाएं और किस्से हैं। उस नजरिये से देखें तो हमारे पास दर्शकों को दिखाने और उन्हें देने के लिए बहुत कुछ है। फिल्म निर्माताओं को सिनेमा की शक्ति का उपयोग एक सकारात्मक संदेश देने, अच्छे विचार साझा करने और दर्शकों तक वास्तविक और प्रेरणादायक कहानियां पहुंचाने के लिए करना चाहिए। वो घटनाएं और गाथाएं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग अनजान हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राशीद रंगरेज द्वारा लिखित, सिमरजीत सिंह द्वारा निर्देशित और सुमीत सिंह द्वारा तैयार की गई फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह में पहाड़ की दुर्गम चोटियों पर सूबेदार जोगिंदर सिंह के रूप में अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल अपनी पलटन के साथ नजर आ रहे हैं। यह देश की पहली ऐसी जीवनी हैं जो किसी परमवीर चक्र विजेता पर बनी है और पंजाबी के अलावा तीन भाषाओं - हिंदी, तमिल और तेलगु में रिलीज होगी। अभी हाल ही में इसका टीजर सागा म्यूजिक एवं युनिसीस इन्फोसोल्युशंस के साथ सैवन कलर्स मोशन पिक्चर्स ने जारी किया गया है, जिसे देशभर में जबरदस्त रिस्पांस मिला। फिल्म का दूसरा पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

इस बारे में सुमीत सिंह ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में व्यावसायिक फिल्में बनाने का चलन है। इसके बीच लीक से हटकर एक फिल्म बनाई गई है - सूबेदार जोगिन्दर सिंह। यह एक वीर सैनिक की जिंदगी और घटनाओं पर आधारित है, जो अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए जुनून और दृढ़ संकल्प से प्रेरित था। निर्माताओं ने आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया। यह आश्चर्यजनक रूप से रोंगटे खड़े कर देने वाला है। सूबेदार जोगिंदर सिंह सिख रेजिमेंट के असाधारण सैनिकों में से एक थे, जिन्हें भारत-चीनयुद्ध 1962 के दौरान राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए, असाधारण साहस और उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए सर्वोच्च वीरता पुरस्कार - परमवीर चक्र से नवाजा गया। फिल्म का ट्रेलर आकर्षक है, जिसे किसी भी व्यक्ति को देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमने इस फिल्म में सैनिकों का जुनून और आक्रामकता, निजी रिश्ते और एक मातृभूमि के प्रति अपनेपन की भावना दिखाने का प्रयत्न किया है। यह उल्लेखनीय है कि फिल्म 1960 के युग को फिर से दोहराने में सक्षम है। इसमें उस समय के गांव का माहौल, वेशभूषा और विशेषरूप से उस समय को दर्शाने के लिए बनाई गई विशाल ट्रेन इस बात के प्रमाण हैं। फिल्म को सबसे यथार्थवादी और प्रामाणिक महसूस कराने के लिए बड़े पैमाने के सेट तैयार किये गए थे। भारत के सच्चे नागरिकों के रूप में हम सभी को हमारे देश के समृद्ध और ठोस इतिहास पर गर्व करना चाहिए। वास्तव में, आज जरूरत है कि इस तरह के शक्तिशाली विषयों को सिनेमा की व्यापक दुनिया के जरिये उठाया जाये। ताकि हमारे इतिहास के कई अनसुने और अनपढ़े अध्यायों को साझा किया जा सके और उन अज्ञात नायकों को श्रद्धांजलि दी जाए, जिन्होंने राष्ट्र के लिए कड़ी मेहनत और बलिदान दिए थे। यह फिल्म हर भारतीय को एक बार अवश्य देखनी चाहिए। इतिहास में इस तरह के कई तथ्य हैं, जिन्हें खोजा जाना चाहिए। दर्शकों तक उन्हें पहुंचाया जाना चाहिए। इस तरह के विषय जानकारी पूर्ण और दिलचस्प होते हैं।

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े मेगास्टार पवन कल्याण अपने राजनीतिक दल ‘जनसेना’ के चौथे वर्षगांठ का जश्न मनाया

आंध्र प्रदेश : चार साल पहले, 14 मार्च 2014, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े मेगास्टार पवन कल्याण अपने राजनीतिक दल ‘जनसेना’ का गठन किया था। आंध्र प्रदेश में पार्टी के चौथे वर्षगांठ का जश्न मनाया गया। एक नेता के रूप में, पवन कल्याण ने एक भी सीट के लिए चुनाव लड़ें बिना 2014 के चुनावों में आम जनता को प्रभावित किया और जनमत से अंतिम आदेश के परिणाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी।

जनसेना पार्टी की स्थापना पवन कल्याण ने न्याय के सिद्धांतों और निष्पक्षता के आधार पर की थी। इस महान भूमि के ज्ञान और परंपराओं की पुरानी भारतीय लोकाचार और अखंड श्रृंखला को बनाये रखेते हुए, पार्टी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में सक्रिय है।

एक साधारण निम्न मध्यम वर्ग के परिवार में जन्मे पवन कल्याण एक सुंदर, करिश्माई व्यक्तिव का प्रतिनिधित्व करते हैं और राजनीतिक नेतृत्व से जुड़े रूढ़िवादी विषयों को पार करने की नैतिक क्षमता रखते हैं। उनके सामान्य भारतीय के साथ शक्तिशाली संबंध, सभी उम्र के बढ़ते अनुयायी, और उनके साथ सभी अनुयायियों, दोस्तों और सहकर्मियों से उनकी रोजमर्रा की बातचीत, उनकी शिक्षा जो उन्हें उच्चतम विद्वानों, उनकी नम्रता और सार्वजनिक नैतिकता के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता निर्माण से एक महान नेता की विशेषताएं झलकती हैं।

उनकी राजनीतिक यात्रा पर बोलते हुए श्री कल्याण जी ने कहा ‘मैं एक भारतीय हूं और भारतीय रहूँगा, मेरा देश मुझे सेवा करने के लिए कहेगा और मैं सेवा करूँगा देश को प्रतिबद्ध व्यक्तियों की आवश्यकता हैं। दूसरों को कहने के बजाय खुद आगे आना चाहिए, मैंने इस रास्ते पर चलने का फैसला किया हैं मेरी यह राजनीतिक यात्रा एक आजीवन यात्रा हैं। मैंने राजनीतिक अवसर प्राप्त करने के लिए राजनीति में प्रवेश नहीं किया बल्की समाज की सेवा करने और जनता के हितों की रक्षा करने के लिए किया हैं। मैं लोगों के लिए हूँ लोगों से और लोगों के द्वारा हूँ’।

जनसेना के सिद्धांत और आदर्श 

♦ जातिआधार के बिना सामाजिक चेतना
♦ धार्मिक भेदभाव के बिना राजनीति 
♦ भाषाई मतभेदों का सम्मान 
♦ हमारी परंपराओं और संस्कृति का संरक्षण 
♦ राष्ट्रीयता जो क्षेत्रीय विविधता की उपेक्षा नहीं करता हैं 
♦ यह हमारे देश की ताकत की जड़ हैं 
यह जनसेना के आदर्श हैं । 

पार्टी के उद्देश्य और मिशन 

आंध्र प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में, जनसेना, पवन कल्याण के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग दिलवाने के लिए लड़ना चाहती हैं। एक स्थिर उद्देश्य के रूप में राजनीतिक दृढ़ता प्राप्त करने के लिए, श्री कल्याण जी नैतिक राजनीति को केंद्र में वापस लाना चाहते हैं। वह आवाज-हीन और दमन किये गए लोगों को आवाज देने के लिए काम करना चाहते हैं । वह जनसेना के सिद्धांत को अवतीर्ण करना चाहते हैं और विशाल जनसंख्या जो उनके पक्ष को समझने और  सिद्धांतों को अपनाने के लिए अनुसरण करें और हमारे पीछे उन भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी राजनीति को दफन करते हैं जो समाज में तनाव और अस्थिरता फैलाते हैं । वह राजनीति में नए युवकों का भाग लेना चाहते हैं, जिससे कि युवाओं में भेदभाव न रहे और हमारे राजनीति के दूषित सिस्टम और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएं इस पर बात करते हुए श्री कल्याण कहते हैं, ‘आंध्र प्रदेश अपने प्रतिनिधियों की गलतियों और उनकी शक्तियों की वजह से जूझ रहा है। हमारा उद्देश्य इसे सही करना हैं, लोगों को प्राथमिकता देंना हैं, शक्ति नहीं’।

आगे का दृष्टिकोण  

पवन कल्याण एक आम वजह के लिए लोगों को एकजुट करना चाहता हैं । जब विकास, समाज का कल्याण, सिद्धांत और राजनीतिक नैतिकता सभी पिछली सीट पर चले गएँ हैं, वह समाज का ध्यान वापस नैतिकता और समूह के बीच भेदभाव के बिना लोगों को लाभान्वित करने के लिए सुधारवादी राजनीति लाना चाहते हैं । वह लोगों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं, उदाहरण के लिए, सैद्धांतिक राजनीति के लिए दृढ़ खड़े होने के लिए, जो उचित और सुधारवादी हो।

जैसा कि श्री कल्याण कहते हैं, ‘जनसेना सत्ता के उद्देश्य के लिए नहीं है, बल्की राजनीतिक दलों और नेताओं से सवाल करने के लिए हैं । जनसेना का उद्देश्य राजनीतिक सत्ता के साथ या उसके बिना अच्छा काम करना है’।

मंगलवार, 6 मार्च 2018

फिल्म सूबेदार जोगिन्दर सिंह के पहले पोस्टर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका !

मुम्बई : परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता, जांबाज सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह के जीवन पर आने वाली बायोपिक आजकल चर्चा का विषय बानी हुई है। चाहे गिप्पी गरेवाल की फर्स्ट लुक हो या फिल्म का टीजर, इस फिल्म की हर रिलीज ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। आज फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, जिसने एक बार फिर सोशल मीडिया की दुनिया को हिला कर रख दिया।

इस फिल्म के पहले जबरदस्त पोस्टर ने दर्शकों के दिल के अंदर एक उत्सुकता पैदा कर दी है। चर्चा का विषय बनी यह फिल्म सूबेदार जोगिन्दर सिंह के जीवन पर आधारित है।

जिन्होंने 1962 में इंडो-सिनो जंग में सिर्फ 21 बहादुर सैनिकों के साथ हजारों चीनी फौजियों का मुकाबला किया। उन्होंने अपने 21 साथियों सहित आखिरी दम तक अपने असीम शौर्य के साथ लड़ते हुए शहादत प्राप्त की थी। जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

इस फिल्म की शूटिंग द्रास, कारगिल, गुवाहाटी और सूरतगढ़ में की गयी है। निर्माता फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च 2018 को जारी करने के लिए तैयार हैं।

फिल्म 6 अप्रैल 2018 को दुनिया भर में सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।
loading...